फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग ने हाथ बढ़ाया तो बोलने लगी अक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निशुल्क कराया गया कणार्वत प्रत्यारोपण
विज्ञापन

अक्षी के माता-पिता सीएम योगी, डीएम और सीएमओ का किया आभार व्यक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खेड़ी तगान गांव के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार की बेटी अक्षी पांचाल आखिर बोलने और सुनने लगी है। चार साल की मासूम बीमारी के चलते बोलने और सुनने में असमर्थ दी। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से उपचार कराया तो अक्षी की जिंदगी में खुशियों की गूंज हो गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि खतौली ब्लॉक के खेड़ी तागान गांव निवासी गौरव कुमार की चार वर्षीय बेटी अक्षी पंचाल बोलने और सुनने में असमर्थ थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते बच्ची का इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में सीएमओ ने गौरव कुमार को सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता के निर्देशन में बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसको आरबीएसके की टीम ने कानपुर नगर के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित मल्होत्रा के पास रेफर किया। डॉ. रोहित मल्होत्रा ने अक्षी पांचाल की निशुल्क कणार्वत प्रत्यारोपण सर्जरी की। अक्षी को 13 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 मार्च को उसकी सर्जरी की गई और 23 मार्च को उसके टांके काट दिए गए। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

अक्षी पंचाल के पिता गौरव कुमार और माता गीता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें