फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दूल्हे ने पिस्टल लेकर दुल्हन संग किया डांस, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 25 Jan 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पिस्टल लेकर दूल्हे ने किया डांस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक दूल्हे ने अपनी ही शादी में पिस्टल लेकर डांस किया। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जानकारी पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने वीडियो के बारे में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दरअसल, 36 सेकेंड का एक वीडियो बुधवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक दूल्हा दो युवतियों के साथ डांस करता दिख रहा है। उसने एक हाथ में पिस्टल लिया हुआ है। डांस में मशगूल दूल्हा एक बार तो सभी के सामने पिस्टल को लोड कर गोली चलाने के इरादे से हाथ को ऊपर भी करता है।

विज्ञापन

इसी दौरान कोई व्यक्ति पीछे से दूल्हे से पिस्टल ले लेता है। पिस्टल लेने वाला कौन है, चेहरा दिखाई न देने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। बुधवार को यह वीडियो काफी लोगों ने देखा तो यह जानकारी पुुलिस अधिकारियोंं तक जा पहुंची।

सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि वीडियो पांच-छह दिन पुराना जानसठ रोड स्थित किसी बैंक्वेटहाॅल का बताया जा रहा है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
 
गौरतलब है कि शासन ने हर्ष फायरिंग व हथियार लहराने व प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया है। पुलिस ने आदेश के बारे में सभी बैंक्वेटहॉल संचालकों को अवगत करा इस बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें