फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक में लगी आग बुझाने दौड़ी दमकल विभाग की गाड़ी दे गई जवाब

विज्ञापन
रुडकी रोड पर खराब हुई फायर बिग्रेड की गाडी व लगा जाम।
विज्ञापन
रुड़की रोड पर गाड़ी खराब होने से लग गया लंबा जाम, लोग रहे परेशान
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। बाइक में आग लगने की सूचनी पर दौड़ी दमकल विभाग की गाड़ी रुड़की रोड पर खुद ही खराब हो गई। मुख्य मार्ग पर गाड़ी खराब होने से लंबा जाम लग गया। लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट कर निकाला।

बुधवार शाम के समय दमकल विभाग को सूचना मिली कि रुड़की रोड पर एक बाइक में आग लग गई है। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। मगर, शिव चौक से आगे निकलते ही गाड़ी के इंजन में खराबी आ गई। पहले चालक-परिचालक ने गाड़ी को चेक कर चलाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

कार्यालय पर सूचना देकर आग बुझाने के लिए दूसरी गाड़ी भेजी गई। मगर, इस दौरान शहर के रुड़की रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एफएसओ आरके यादव का कहना है कि गाड़ी की शॉफ्ट टूट गई थी। खराब गाड़ी को सही कराने के लिए वर्कशॉप भेज दिया गया है।
विज्ञापन




खालापार में आग से कई घंटे आपूर्ति बाधित

बुधवार रात को खालापार में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाई। कई घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें