फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बैंक के एसी डक्ट की वायरिंग में लगी आग, दमकल टीम ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी रानी के पास छोटे भूटरे बनाने की दुकान में भी आग पर काबू पाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड पर महेंद्रा कोटक बैंक के एसी डक्ट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ब्रिदिंग आपरेटर का प्रयोग कर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इसके अलावा झांसी रानी के पास एक छोटे भूटरे बनाने की दुकान में भी आग लगी थी। उसे बिना किसी हानि के बुझा लिया गया।
आर्य समाज रोड पर महेंद्रा कोटक बैंक हैं। बुधवार को सभी कर्मचारी वहां काम कर रहे थे। दोपहर 12 बजे अचानक शार्ट सर्किट से बैंक की एसी डक्ट की वायरिंग में आग लग गई। बैंक में धुआं धुआं हो गया। आग लगते ही बैंक का अलार्म बजा दिया गया। कुछ लोगों ने यह जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस और दमकल टीम को दी। कुछ ही देर में दमकल टीम के साथ एफएसओ आरके यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने ब्रिदिंग आपरेटर उपकरण का प्रयोग कर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त बैंक में लगभग एक दर्जन कर्मचारियों का स्टाफ था। सभी धुएं के कारण मुंह पर कपड़ा बांध कर बाहर आ गए थे। बैंक में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा झांसी की रानी के पास दमकल विभाग के कार्यालय के निकट एक छोले भटूरे बनाने वाली दुकान में कढ़ाई में डाले गए तेल ने आग पकड़ ली थी।इआग को बुझा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें