चालक ने कूदकर बचाई जान, घायल होने पर पर अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। यमुना नगर नगर से लकड़ी डालकर लौटते वक्त सीकरी पुलिस चौकी के निकट चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक गंगनहर में जा गिरा। चालक ने किसी तरह ट्रक से कूद कर जान बचाई। ट्रक से कूदते समय घायल हुए चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगला बुजुर्ग निवासी मोहम्मद दानिश गांव के ही शाहनवाज के ट्रक पर चालक है। सोमवार की रात को दानिश यमुना नगर में लकड़ी की डालकर गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग से घर लौट रहा था। सीकरी पुलिस चौकी के निकट दानिश को नींद की झपकी आ गई और ट्रक गंगनहर पटरी की बाउंड्री वॉल से टकराता हुआ गंगनहर में जा गिरा। बाउंड्री वॉल से ट्रक के टकराने पर उसकी आंख खुली गई। समय रहते उसने ट्रक से कूदकर जान बचाई। ट्रक से कूदते वक्त वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भोपा अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक ने ट्रक को गंग नहर से निकलवाया।