फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 224 परिवारों का अपने घर का सपना हुआ साकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से एग्रीमेंट की 125 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी की
विज्ञापन

- 82 परिवारों ने मेरठ रोड के दीन दयाल उपाध्याय आवास में रहना प्रारंभ किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड के दीनदयाल उपाध्याय आवासों में रहने का 224 परिवारों का सपना साकार हो गया है। 125 परिवारों ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यही नहीं अब वर्तमान में यहां 82 परिवारों ने रहना प्रारंभ कर दिया है।
एमडीए ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत मेरठ रोड पर 11 करोड़ की लागत से 224 दीन दयाल उपाध्याय आवास बनाए हैं। जिन लोगों ने पीएम आवास योजना में आवेदन किया था और उनके पास जमीन नहीं है उन्हें ये आवास आवंटित हुए है। अब एमडीए ने आवंटियों के एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू कर रखी है। 125 लोग अब तक तहसील के माध्यम से मकान का एग्रीमेंट करा चुके हैं। संबंधित लिपिक संजीव जैन ने बताया कि एग्रीमेंट की फीस के रूप में तहसील में साढे़ चार हजार जमा हो रहे हैं। साढे़ चार हजार रुपये एमडीए ने मेंटीनेंस के जमा कराए है। इन मकानों में 82 लोगों ने रहना शुरू कर दिया है। यहां रहने वाले राजीव वत्स का कहना है कि यहां पर बिजली, पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और सड़क बन गई है। जिन लोगों को आवंटन हुआ है सब लोग आ रहे हैं। होली तक सभी लोगों के यहां रहना शुरू करने की संभावना है।
विज्ञापन


4432 रुपये हर माह देनी होगी किस्त
जिन 224 लोगों को मकान आवंटित किए गए हैं, इन्हें हर माह 4432 की किस्त पांच साल तक जमा करनी होगी। एक मकान की कीमत यहां साढे चार लाख आंकी गई है। इसमें दो लाख 50 हजार पीएम आवास योजना के अंतर्गत मिले हैं। बाकी दो लाख आवंटी को पांच साल तक किश्तों में जमा करना होगा।
विज्ञापन


आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं
एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति का कहना है कि दीन दयाल उपाध्याय आवासों में एमडीएम ने बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था हो गई है। आम आदमी को रहने के लिए जो मूलभूत सुविधा चाहिए, वे सब यहां है। अब वे लोग जिन्हें आवास आवंटित किए गए हैं, अपनी प्रक्रिया पूरी कराकर आसानी से रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें