खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीज और तीमारदार बंदर और आवारा कुत्तों से परेशान है। बुधवार को गांव अंबरपुर निवासी किशोरी शिवानी अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी। उस पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अस्पताल कर्मी और अन्य तीमारदारों ने किशोरी को कुत्तों से बचाया। मरीजों उनके तीमारदारों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाया जाएं।