फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 18 घंटे तक कोहरे की चपेट में रहा जिला

Wed, 17 Jan 2024 03:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाम सात बजे आया कोहरा दिन में एक बजे तक छाया रहा
विज्ञापन

- शीतलहर और कोहरे ने रोक दिया जनजीवन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार 18 घंटे तक आकाश में कोहरा छाया रहा। शाम को सात बजे तक आया कोहरा अगले दिन एक बजे तक बना रहा। शीतलहर और कोहरे के बीच जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।
विज्ञापन

जिला बीते 20 दिन से लगातार शीतलहर की चपेट में है। बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी में सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को शाम सात बजे आया घना कोहरा मंगलवार को दिन में एक बजे तक बना रहा। कोहरे में हादसे और सर्दी से बचने के लिए लोग मजबूरी में ही अपने घर से बाहर निकले। सुबह के समय सड़कों पर सूना पन ही नजर आया। जिले में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम में आद्रता 100 प्रतिशत रही। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में जा रहे हैं। बाजार में सुबह दस बजे के बाद ही चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें