फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उप जिलाधिकारी ने समाप्त कराया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी जानसठ ने रविवार के दिन ग्राम खेड़ा चोगांवा में पहुंचकर आपसी विवाद समाप्त कराया। उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार राजस्व टीम के साथ गांव खेड़ा चोगांवा पहुंचे। गांव में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। उप जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर नायब तहसीलदार अजय सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार के साथ दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों के मध्य समझौते का प्रयास किया गया। राजस्व टीम गठित करने का निर्णय लिया गया तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त नंगला चड़ाव में प्राप्त जनसुनवाई संदर्भ के निस्तारण के लिए पीड़ित पक्ष के साथ मौके पर जाकर उनकी समस्या का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें