फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डिपो को मिलीं 14 नई मिनी बसों का रूट तय

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रोडवेज डिपो को मिली 14 नई मिनी बसों के रूट तय हो गए हैं। इन बसों का ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों काे लाभ मिल सकेगा। पिछले दिनों रोडवेज डिपो को 14 नई मिनी बसें भेजी गईं थी, जिनका रूट चार्ट भी एआरएम को मिल गया है। इन बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गो के अलावा अन्य लोगों को इसका लाभ मिलेगा। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि मिनी रोडवेज बस खतौली से फलावदा, खतौली से घटायन, खतौली से बुढ़ाना, कांधला, टोड़ा मोड वाया खुरगान, खतौली से रतनपुरी, भनवाड़ा होते हुए अटाली तक जाएगी। खतौली से बुढ़ाना, कुरथल, खतौली से बुढ़ाना होते हुए शिकारपुर, खतौली से जैतपुरा गढ़ी लुहसाना, खतौली से मंसूरपुर होते हुए पुरबालियान, शाहपुर, खतौली से बुढ़ाना होते हुए खिजरपुर, उमरपुर, खतौली, बुढ़ाना, शाहपुर, पलडी, खेड़ी सुड़ान तक, खतौली से बुढ़ाना होते हुए गढ़ी शखावत, जोगिया खेड़ा, दुर्गनगर, खतौली से बुढ़ाना होते हुए सठेड़ी, विज्ञाना, बडौत तक, खतौली से शाहपुर, भौराकलां, अलावलपुर तक बसों का संचालन होगा। शीघ्र ही सभी रूटों पर बसों का संचालन नियमित रूप कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें