- सीबीएसई बोर्ड के नतीजों में मेधावियों ने लहराया परचम
- 80.53 प्रतिशत हाईस्कूल और 12वीं में 90.87 प्रतिशत रहा जिले का परीक्षा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजों में मेधावियों ने परचम लहरा दिया। दसवीं में श्री चैतन्य टेक्नो पब्लिक स्कूल के मधुर चौधरी ने 99.6 प्रतिशत और 12वीं में एसडी पब्लिक स्कूल की अवनी जैन ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कामयाबी की इबारत लिख दी। हाईस्कूल में जिले का परिणाम 80.53 और 12वीं में 90.87 प्रतिशत रहा।
शहर के रुड़की बाईपास स्थित श्री चैतन्य टेक्नो पब्लिक स्कूल के एजीएम विक्रम रेड्डी, डायरेक्टर सीमा, सुषमा और प्रधानाचार्या अर्चना कालोखे ने बताया कि मधुर चौधरी ने 500 में से 498 अंक हासिल किए। किसान परिवार के बेटे ने कड़ी मेहनत से परीक्षा में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। मधुर की कामयाबी अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरक साबित होगी।
होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्र मयंक तायल ने 99.4 प्रतिशत, द एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम महाना ने बताया कि उनके संस्थान के अर्पित जैन ने 99.2 प्रतिशत, शिवांगी ने 99 और एसडी पब्लिक स्कूल के हर्ष चौहान ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों में पहले स्थान पर बिटिया रही। एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने बताया कि अवनी जैन ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। खतौली के आयुष प्रजापति ने 98 प्रतिशत और होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल की अदिति शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।
दसवीं में इन मेधावियों ने किया नाम रोशन
नाम प्रतिशत स्कूल
मधुर चौधरी 99.6 श्री चैतन्य पब्लिक स्कूल
मयंक तायल 99.4 होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल
अर्पित जैन 99.2 दा एसडी पब्लिक स्कूल
शिवांगी 99 दा एसडी पब्लिक स्कूल
हर्ष चौहान 98.4 एसडी पब्लिक स्कूल
12वीं में परचम लहराने वाले मेधावी
नाम प्रतिशत स्कूल
अवनी जैन 98.6 एसडी पब्लिक स्कूल
आयुष प्रजापति 98 श्रीराम पब्लिक स्कूल खतौली
अदिति शर्मा 97 होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल
रवीना मित्तल 96.4 डीएस पब्लिक स्कूल
सार्वी त्यागी 96.2 होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल