फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 82 साल की उम्र में कांवड़ लेकर आए दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
- मथुरा के गांव कोसीकला के निवासी है बुजुर्ग दंपति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा (मुजफ्फरनगर)। मथुरा के गांव कोसीकला निवासी 82 वर्षीय दंपती नवल व उसकी पत्नी रामबती हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए है।

जौली के निकट कांवड़ मार्ग से गुजर रहे बुजुर्ग दंपती ने बताया कि उनके तीन बेटे, बहू और पौत्र, पौत्री है। सभी आज्ञाकारी हैं। 82 की उम्र में उनका जोड़ा सलामत है। इसीलिए वह दूसरी बार अपने आराध्य भोले को हरिद्वार से जल लाकर गांव के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। बड़ी उम्र होने के बाद भी दोनों कांवडिए हिम्मत के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है।
विज्ञापन



गंगा जल लेकर आई तीन बुजुर्ग सखियां
भोपा। हौसले से ही उम्मीदों की उड़ान भरी जाती है। इसी का एक परिणाम हरियाणा की तीन वृद्ध महिला कांवडियां है। हरियाणा के जिला पलवल के गांव होडल निवासी विमला (69), अंगूरी (70), श्यामबती (60) तीसरी बार कांवड़ ला रही है। पहली बार तो उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था, लेकिन अब उनका परिवार सहयोग करता है। तीनों एक साथ कांवड़ लाने के लिए अपने गांव से निकलती है। साथ-साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ती हुईं गांव स्थित मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें