फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों का ऋणी रहेगा देश : चंदन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। रालोद के मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को हम कभी भुला नहीं पाएंगे। शहीद परिवारों का जितना सम्मान किया जाए वह कम है। देश शहीदों का सदैव ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वीरांगना मिथलेश, शबनम बानो, कमलेश बाला को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। अमरेश बेलड़ा के भाई नेत्रपाल भी सम्मानित किए गए। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि हमें शहीदों की शहादत पर गर्व है। संचालन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी और अध्यक्षता स्वामी अशोक आनंद महाराज ने की। इस दौरान सुरेश चंद त्यागी, अशोक कुमार, परविंदर राठी, डीपी सिंह, जयचंद, केपी सिंह, मांगेराम, सुधीश फौजी, सुनील, गुड्डू, जसवंत मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें