फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा शहीदों का ऋणी रहेगा देश : निर्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि देश सदैव शहीदों का ऋणी रहेगा। देश के लिए अमर बलिदान दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में संत महात्माओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को नमन किया। समाजसेवी नवीन त्यागी ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने कहा देश के लिए शहीदों ने अमर बलिदान दिया है। पूर्व सैनिक कैप्टन सुरेश चंद त्यागी ने कहा कि जिस देश का नौजवान देश पर मर मिटने का जज्बा रखता होगा, उस देश को कभी पराजय का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्व सैनिक राजेंद्र राठी ने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों की अनदेखी करना बंद करें। सैनिक देश की सेवा को अपना धर्म मानता है। इसलिए सरकार भी शहीदों के परिवार की सेवा को तत्पर रहें। इस मौके पर पूर्व सैनिक मांगेराम, बृजपाल, गुड्डू, सुनील राठी, जयपाल, धर्मपाल, डीपी सिंह, केपी सिंह, भाजपा किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित राठी, प्रधान नीरज रॉयल, प्रदीप राम कुमार शर्मा ने पुष्प चक्र चढ़ाकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें