फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंगा स्नान के लिए निगम ने तीन बस चलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में मुख्य गंगा पर्व पर श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम व निजी बस मालिकों ने बसों ने व्यवस्था बनाई है। निगम ने तीन बसों को संचालित किया है। वहीं निजी बसों को मंगलवार पूरी रात चलाया जाएगा। भोपा बाइपास से आगे मार्ग पर भारी वाहनों केे सड़क पर खड़े करने पर प्रतिबंध लगाया है। बुधवार को मुख्य गंगा स्नान पर्व है। इस पर्व पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए हजारों लोग शुकतीर्थ में डेरा डाले हुए है। सैकड़ों लोग मंगलवार को देर शाम से अपने वाहनों से जाने लगे थे। बसों में भी काफी लोग जा रहे है। मंगलवार को दोपहर बाद शुकतीर्थ जाने वाली रोडवेज व निजी बसों में भीड़ बढ़ गई थी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने भी तीन अतिरिक्त रोडवेज बस लगाई हैं। रोडवेज बस का आधी रात के बाद संचालित की जाएगी। निजी बसों का संचालन पूरी रात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें