फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सभागार का निर्माण डीपीआर के रेट पर ही अटका

Mon, 16 Jan 2023 10:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक वर्ष से चल रही तैयारी
विज्ञापन

- एमडीए की लचर प्रक्रिया से अधर में पूरी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में भव्य सभागार का निर्माण अधर में लटक गया है। पांच महीने पहले डीपीआर के लिए फर्मों से टेंडर मांगे गए। तीन फर्म आई हैं, जिन्होंने 15 से 50 लाख तक के रेट दिए हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य सभागार बनाने के लिए लगभग 12 बीघा जमीन से पेड काटे गए हैं। मंडल का सबसे अच्छा और भव्य सभागार बनाने के लिए एमडीए ने लगभग 20 करोड़ का बजट खर्च करने का लक्ष्य रखा है। प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। निर्माण के लिए नक्शा बनाया जाना है। इसके लिए एमडीए ने पांच माह पहले टेंडर के माध्यम से डीपीआर मांगी थी। नोएडा और गाजियाबाद की तीन कंपनियों ने टेंडर में आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें एक कंपनी रेनासेन आर्किटेक्ट ने 25 लाख और एक्रो वेंचर्स ने 15 लाख की डिमांड की। एक अन्य कंपनी ने 50 लाख मांगे हैं। ऐसे में एमडीए की कार्रवाई नक्शा तैयार करने में ही लटक गई है। एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि अब डीपीआर के लिए दोबारा से टेंडर किया है। 17 जनवरी को यह खुलेगा, इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें