रोहाना कलां/ चरथावल। मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने के कारण रेल कॉरिडोर के निर्माणाधीन स्थल पर सातवें दिन किसानों को धरना बरकरार रहा। यदि आज समाधान नहीं हुआ तो भाकियू अराजनैतिक के नेतृत्व में कल 21 दिसंबर को जटनगला साइट पर महापंचायत होगी।
रेलवे विभाग के विरोध में किसानों को बेमियादी धरना दिए किसानों को एस सप्ताह बीत गया है। लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। भाकियू (अराज0) के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया जिले के किसानों की 21 तारीख को महापंचायत होगी। किसानों की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के मुआवजे का करीब तीन करोड़ रुपये देने में विभाग सालों से आनाकानी कर रहा है। मजबूरी में किसान कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात दिन धरने पर बैठे है। ईडीएफसी के निर्माणाधीन स्थल पर पिछले सात दिन से एलएंडटी कंपनी के दर्जनों वाहन एवं कर्मचारी खाली है। धरने पर मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, शिवम, ब्रजपाल सिंह, सोहनवीर सिंह, रामबीर सिंह, ओमबीर सिंह, सहेंद्र चौधरी, विपिन त्यागी, अक्षय त्यागी, आदित्य बालियान, सुधीर पहलवान, सुरेंद्र रावल, नीरज मलिक, मयंक त्यागी आदि मौजूद रहे।