फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: झिंझाना में जली मिली खुड्डा से लापता युवक की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। कार सहित लापता खुड्डा निवासी युवक सोएब की कार थाना झिंझाना क्षेत्र में जली हालत में मिली हालांकि युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। गांव खुड्डा निवासी युवक किराये पर कार चलाता है। सात अक्तूबर की शाम उसके पास देहरादून जाने के लिए देवबंद से किसी का फोन आया। वह रात में नौ बजे कार लेकर देवबंद चला गया। कुछ घंटे बाद ही उसका फोन बंद हो गया। जब वह अगले दिन भी नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाश किया। पिता इफ्तखार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने खुड्डा से देहरादून तक सीसीटीवी कैमरे चेक किए लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार को उसकी कार थाना झिंझाना जनपद शामली क्षेत्र के गांव चौसाना के जंगल में एक लिंक मार्ग के किनारे खेत में जली हालत में खडी मिली। पुलिस का कहना है कि युवक विदेश से सोने के बिस्किट का कारोबार करता था। वह एक वर्ष पूर्व भी किसी के सोने के बिस्किट लेकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें