फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री को कराया समस्याओं से अवगत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मत्स्य पालन विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। व्यापार मंडल एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद से मिला। व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी विभाग द्वारा पंजीयन के सर्वे के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। पुरानी पंजीयन प्रणाली पुन: चालू करवाने की मांग की। छोटे फुटकर और थोक व्यापारी को बिजली का कनेक्शन कामर्शियल दिया जाता है, जो गलत है। महंगी बिजली दर का सीधा प्रभाव उसके मुनाफे पर पड़ता है। थोक और फुटकर व्यापारी को घरेलू कनेक्शन देने पर विचार करें। शराब के ठेकों के बाहर असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है, जिससे आस पास के व्यापारी परेशान रहते हैं। शाम को 6 से 8 बजे व्यापारी अपनी दुकान बंद कर सारे दिन की कमाई लेकर घर जाता है, ऐसे में बाजार के मुख्य चौराहों पर पुलिस पिकेट लगाई जाए। शिव चौक के निकट सैकड़ों वर्ष पुरानी आलू मंडी है, जिसके चौराहे को कुछ समय से बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया, जिससे ग्राहक मंडी ना जाकर आगे निकल जाता है। इस मौके पर जनार्दन विश्वकर्मा, दीपक मित्तल, विजय बाटा, हितेश गर्ग, प्रवीण तायल, अंकुर जैन, लवी गोयल, प्रिंस गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें