फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव से तय होगा 2027 का रास्ता : सोमेंद्र तोमर

Tue, 23 Jul 2024 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश में 10 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से ही 2027 का रास्ता तय होगा। कार्यकर्ता मजबूत होगा, तभी हमारी सरकार बन पाएगी। किसान देश की रीढ़ है।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेडी में भाजपा शुकतीर्थ मंडल की कार्यसमिति की बैठक में ऊर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि हमारे लिए कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। युवा मजबूत होगा तो उन्नति हर हाल में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण के लिए बजट का आश्वासन दिया है। बूथ अध्यक्ष बूथ का सबसे बडा नेता होता है।
विधानसभा प्रभारी राजीव सिसौदिया ने कहा कि 27 जुलाई तक जिनकी वोट नहीं बनी है। उनके फार्म बीएलओ को दे दें और पांच दिन का सोशल अभियान चलाएं। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता तैनात होना चाहिए। देश में विपक्ष द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। संविधान की रक्षा भाजपा से ज्यादा किसी ने नहीं की है। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि चुनाव आ चुके हैं और हर कार्यकर्ता को चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, डॉ. वीरपाल सहरावत, मंडल महामंत्री अरुण पाल, युवा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, अंचित मित्तल, प्रदीप सहरावत, योगेन्द्र मुखिया, शरद शर्मा, पंकज माहेश्वरी, हरीश अहलावत, योगेश गुर्जर, विपुल, रवि आर्य, रामबीर सिंह, अजय, संजय, रोहन, देवेन्द्र, आकाश वर्मा, नीशू, सचिन, मिंटू, संजीव, अजय कृष्ण शास्त्री, मदनपाल चेयरमैन, अनुज गोयल मौजूद रहे।


उपचुनाव के लिए बनाई रणनीति
मीरापुर। विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को मीरापुर व सम्भलहेड़ा मंडल की एक संयुक्त बैठक पंचमुखी महादेव मन्दिर सम्भलहेड़ा में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर रहे। प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में बूथ स्तर पर जाकर वोट बनवाने के साथ सभी को घर-घर जाकर सरकार की नीतियों व योजनाओं से अवगत कराने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और संचालन सचिन ठाकुर व इन्दर सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश अहलावत, शरद शर्मा, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, डॉ अनिल, अनार सिंह, नरेन्द्र गर्ग, कृष्ण पाल सैनी, अजीत तितोरिया, संजय गिरी उपस्थित रहे।
-
उपचुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

मीरापुर। कस्बे की जलभराव की समस्या से परेशान हो चुके व्यापारियों ने मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। कस्बे के मुख्य बाज़ार, पड़ाव चौक से सैनी भट्टे की और जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। व्यापारियों का कहना है की चाहे नगर पंचायत बोर्ड हो या फिर विधायक या सांसद हो वो मीरापुर की जनता को केवल चुनाव के समय याद करते हैं। सोमवार को व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान हरपाल सिंह,मोहित लखोटिया,विकास गोयल, जितेन्द्र सैनी, पंकज राजवंशी, राजेन्द्र रस्तौगी, हिमांशु भट्ट, सुशील कुमार, नीरज कुमार, बॉबी शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें