फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रायपुर अटेरना में पड़ा मिला सराय के लोकेश का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। घर से गायब हुए गांव सराय निवासी वेल्डर लोकेश उर्फ कल्लू (45) का शव रायपुर अटेरना के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी कल्लू वेल्डिंग का कार्य करता था। करीब तीन सप्ताह पहले वह दिल्ली से अपने घर आया था। उसका शव गांव रायपुर अटेरना निवासी सोनू के गन्ने के खेत में सडी-गली अवस्था में मिला था। पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। वह कई दिन पहले पत्नी से झगड़ा करके घर से चला गया था। परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नही दी थी। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें