प्राचीन रामलीला में सीता स्वयंवर का आयोजन
जानसठ। प्राचीन रामलीला में बृहस्पतिवार की रात कलाकारों ने सीता स्वयंवर का आयोजन किया। मुनि विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे, जिन्हें देख सभी मोहित हो गए। इसी बीच बिन बुलाए लंकापति रावण भी पहुंच जाते है। इस पर सभापति बाणासुर परिचय पूछते हैं तो वह क्रोधित हो उठते हैं। फिर यहीं से रावण-बाणासुर संवाद शुरू होता है। रावण-बाणासुर संवाद सुन दर्शक रोमांचित हो गए।
रावण बाणासुर संवाद समाप्त होते ही इंद्रदेव ने वर्षा शुरू कर दी। इस कारण आगे की लीला का मंचन नहीं हो सका। इस दौरान समिति के अध्यक्ष निशांत कांबोज, सोनी कुमार गुर्जर, रामअवतार दीक्षित, विकास धनगर, अनिल, अशोक राजपूत, उमाशंकर शर्मा, अमित शर्मा, रतन सिंह राजपूत, शालू वालिया, सुमित सैनी, प्रदीप राणा, यशदीप शर्मा, कैलाश सैनी, प्रमोद, डॉक्टर प्रदीप, अमरजीत सैनी, ज्ञानचंद सैनी एडवोकेट सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरू
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी रामलीला कमेटी की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव की शुरूआत हो गई। शुभारंभ संजय गुप्ता और सरदार सतपाल मान ने फीता काटकर किया। गणेश वंदना और विष्णु भगवान की आरती के बाद शिव पार्वती संवाद, इंद्र-कामदेव संवाद और नारद मोह का मंचन किया गया। जिन्हें देख श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान रामलीला कमेटी के अमर धमीजा, राज बाटला, अनिल धमीजा, पवन छाबड़ा, विजय वर्मा, भवानी मलिक, राकेश हुड़िया, राकेश ढिंगरा, घनश्याम हसेजा, नरेंद्र इशपुजानी आदि मौजूद रहे। संवाद
पुरकाजी में रामलीला का शुभारंभ
पुरकाजी। रामलीला महोत्सव का बृहस्पतिवार को विधि विधान के साथ पूजन कर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बिजनौर से आये भाजपा नेता प्रिंस चौधरी और विशिष्ट अतिथि विकास पंवार ने किया। डॉक्टर संदीप वर्मा व शरद गर्ग, निर्दोष जैन, मनोज जोधा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वृंदावन से आए राम कृष्ण लीला मंडल ने गणेश पूजन, नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर, सीता जन्म और रावण-वेदवती संवाद का मंचन किया। कार्यक्रम में समाज सुधार समिति के अध्यक्ष संदीप गोयल, सतीश गोयल, रामलीला कमेटी के संरक्षक अनिल गर्ग, अध्यक्ष सुरेश गोयल, महामंत्री संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव बंसल, विनोद त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष गोयल ने किया।