फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बंगाल के प्रसिद्ध नृत्य शैली पुरुलिया छाऊ को देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

विज्ञापन
भारतीय इंटर कॉलेज नगला मंदौड में प्रस्तुति देते हुए स्पिक मैके के कलाकार स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय संस्था स्पिक मैके की ओर से भारतीय इंटर कॉलेज नगला मंदौड़ में पश्चिमी बंगाल के प्रसिद्ध नृत्य शैली पुरुलिया छाऊ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित तारापद रजक के अगुवाई में 16 कलाकारों का दल अपने प्रसिद्ध मुखौटों के साथ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों ने महिषासुर मर्दिनी प्रसंग प्रस्तुति दी। दर्शकों को एक अद्भुत कला को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। विभिन्न देवताओं के वाहनों जैसे मूषक, सिंह व भैंसा को मंच पर कलाकारी करते देख परिसर तालियों से गूंज गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ दिनेश, प्रबंधक नरेंद्र मलिक, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र, योगेंद्र मलिक, राजपाल आजाद ने दीप प्रज्ज्वलन किया। रिया कश्यप, जिया और मानवी ने संचालन किया । कार्यक्रम में डॉ मृदुला मित्तल, भावना संगल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें