फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्राओं से छेड़छाड़, गोली मारने की दी धमकी, आरोपी बाइक छोड़ कर भागे

Sat, 03 Aug 2024 03:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसंले बुलंद हो चले हैं। शुक्रवार को गांधी कालोनी में ट्यूशन पढ़ने आई दो छात्राओं को बाइक सवार ढ़ाटाधारी तीन युवकों ने सरेआम रोककर छेड़छाड़ कर उन्हें आतंकित करते हुए गोली मारने की धमकी दी। उनकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी बाद में क्षेत्र में ही घूमते मिले तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। वह बाइक छोड़ कर फरार हो गए। मामले का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूटी सवार दो छात्राएं गांधी कालोनी में ट़्यूशन पढ़ने आ रही थी। उन्हें ढ़ाटाधारी बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया और छात्राओं पर गाली देने का आरोप लगाने लगे। छात्राओं के मना करने पर युवकों ने गाली गलौज कर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। एक युवक ने साथी से तमंचा देने को कहा। इससे घबराई छात्राएं माफी मांगने लगी। तो युवक धमकी देकर चले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जो वायरल हो रही है।



उधर, जाते समय युवकों की बाइक की एक छात्रा ने वीडियो बना ली। एक छात्रा ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके भाई व पिता ने आकर नगर पालिका सभासद अमित पटपटिया व अन्य लोगोंं को बताया। छात्रा के परिजन घूम रहे थे तभी आरोपी युवक भी वहां पहुंच गए। जिन्हें वीडियो के आधार पर पहचान लिया गया। इस पर आरोपी युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को घेरा तो वह बाइक छोड़ कर फरार हो गए। हंगामे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों की बाइक पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें