फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छप्पर में लगी आग, कच्चे मकान में जिंदा जली सात साल की बच्ची

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर हादसा :: मृतक बच्ची विद्या की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गांव योगेन्द्र नगर का मामला, मिट्टी तेल के दीये से आग लगना बताया
विज्ञापन

बेटी को बचाने के प्रयास में मां भी झुलसी, अस्पताल में कराया भर्ती
एक बकरी की भी जलकर मौत, ग्रामीणों के सहयोग से बुझाई गई आग

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव योगेन्द्र नगर में शनिवार की रात मिट्टी तेल के दीये से कच्चे मकान के छप्पर में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। हादसे में सात वर्षीय बच्ची और एक बकरी की जलकर मौत हो गई। बेटी को बचाने के प्रयास में मां भी झुलस गई। घर में रखा कीमती सामान भी जल गया।
गांव योगेंद्र नगर निवासी महिला कुशबा पत्नी जुमेश अपने मायके में ही छप्पर वाले कच्चे मकान में दो बेटी सात वर्षीय विद्या और नौ वर्षीय शिल्पा के साथ रह रही है। शनिवार को कुशबा बुुुखार के कारण जल्द सो गई थी। बड़ी बेटी शिल्पा अपनी नानी बबली के घर चली गई थी, जबकि छोटी बेटी विद्या मां के पास वाली चारपाई पर सो गई। रात में रोशनी के लिए घर में मिट्टी तेल का दीया जलाया गया था।
विज्ञापन

बताया गया कि हवा के कारण देर रात दीवार पर रखे दीये से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। कुशबा को यह नहीं पता था कि उसकी बेटी विद्या भी पास में चारपाई पर सो रही हैं। आग लगी देखकर वह बाहर निकल गई, जबकि उसकी बेटी आग की चपेट में आ गई। चीख पुकार से उसे घर में बेटी की मौजूदगी का पता चला। उसने शोर मचाते हुए बेटी को बचाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गई।
विज्ञापन

उधर, शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल आग पर कामयाबी पाया। मगर, तब तक विद्या और पास में ही बंधी बकरी की आग में जलकर मौत हो गई। एक बकरा भी झुलस गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने जानकारी ली। उन्होंने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मुजफ्फरनगर हादसा :: मृतक बच्ची विद्या की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें