फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: थानाभवन मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी, 51.47 करोड़ से बनेगा मार्ग

विज्ञापन
गड्ढों के कारण बदहाल मुजफ्फरनगर चरथावल मार्ग
विज्ञापन
हरियाणा, शामली, सहारनपुर आने जाने में फायदा होगा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। मुजफ्फरनगर-थानाभवन मुख्य मार्ग के दिन जल्द बहुरने वाले है। जर्जर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द निर्माण कंपनी द्वारा काम शुरू हाे जाएगा। केंद्रीय सड़क निधि से 51.47 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
मुजफ्फरनगर से थानाभवन तक 19.855 किलोमीटर लंबा मार्ग सात मीटर के स्थान पर 10 मीटर चौड़ा बनेगा। मुजफ्फरनगर और शामली जिलों का चार विधान सभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण की क्षेत्रवासी अरसे से बांट देख रहे हैं। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है। आबादी बढ़ी तो वाहनों का भार बढ़ गया। सालों से इस मार्ग की दुर्दशा को लेकर हर कोई परेशान है। खासकर दधेडू, चरथावल और न्याजूपुरा पुल पर मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है। रोजाना हजारों लोगों को आने जाने में दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


100 से ज्यादा गांवों को जोड़ता है मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। केंद्रीय राज्य मंत्री डाक्टर संजीव बालियान के प्रयास के बाद महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर हो पाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव भिजवाकर शासन में पैरवी की। यह मार्ग 100 से ज्यादा गांवों को जोड़ता है। मुजफ्फरनगर, चरथावल, पुरकाजी और थानाभवन विधान सभा क्षेत्र के मार्ग बनने से हरियाणा, शामली, सहारनपुर आने जाने में फायदा होगा। मुजफ्फरनगर लोकसभा का महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। कुछ गांव बिजनौर लोकसभा की पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र के इस मार्ग पर पड़ते है।

गांवों में सीसी रोड और नाले बनेंगे
इस मार्ग के चौड़ीकरण में दधेडू कलां, दधेडू खुर्द, चरथावल, बिरालसी, नंगला राई आदि मुख्य सड़क पर पड़ते है। मुख्य मार्गाें पर पड़ने वाले इन गांवों में पानी की निकासी नहीं होने से अकसर सड़क टूटी रहती है। 10 चौड़ा होने से मार्ग पर गन्ने की ट्रालियां, बुगिगयां एवं दुपहिया वाहनों के चलने में आसानी होगी, हादसे कम होंगे। इस मार्ग पर करीब सवा दो किमी में मुख्य मार्गों पर सीसी रोड और नाला निर्माण कराया जाएगा। ताकि बरसात के पानी में सड़क नहीं टूट पाए।
-

टेंडर हाे गया, शिलान्यास की तारीख होनी तय


केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने बताया जल्द थानाभवन मुख्य मार्ग के दिन बदलने वाले है। टेंडर हाे चुका है। चरथावल में शिलान्यास कार्यक्रम जल्द होगा और तेजी से निर्माण कराया जाएगा। कस्बे के युवा इस मार्ग की बदहाली के बारे में हमेशा शिकायत करते थे। बुढ़ाना-बडौत की तरह 10 मीटर चौड़ीकरण से वाहनों का लोड़ कम होगा। वाहन क्षतिग्रस्त कम होंगे और हादसों पर लगाम लगेगी।



उत्साहित है क्षेत्रवासी



चरथावल के किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति भूषण त्यागी कहते है कि मुजफ्फरनगर-थानाभवन मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण मंत्री के सार्थक प्रयास से ही हुआ है। इस मार्ग के निर्माण से सैकड़ों लोगों को फायदा होगा।



चरथावल के पूर्व चेयरमैन रमेश चंद सिंघल कहते है कि कारोबार बढ़ेगा। दूर क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों में टूट फूट कम होगी। सड़क पर जाम से मुक्ति मिलेगी और हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन




चरथावल के व्यापारी मोहित गर्ग कहते है कि कई सालों से खस्ताहाल सड़क निर्माण का इंतजार हर कोई कर रहा था। यह मार्ग पानीपत खटीमा मार्ग और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ता है। इसके अलावा निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर ख्यावड़ी इंटरचेंज पर चढ़ने के लिए यह मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें