फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फुटबाल ट्रायल में दस खिलाड़ियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल कराया गया। इसमें दस खिलाड़ियों ने पसीना बहाते हुए मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन किया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि 11 से 18 जनवरी तक अयोध्या के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए शुक्रवार को हुए ट्रायल में 38 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर हर्ष शर्मा, विश्व बाघवा, वाशु, नमन खाटियान, प्रियांशु अहलावत, आकाश, मोहम्मद अर्श, धनंजय, गोविंद शर्मा और आयुष जोशी का चयन किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, जिला फुटबाल संघ के सचिव मोहम्म जावेद कमर और मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें