फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमाने वाला चला गया, किस्त नहीं चुका पाएंगे, रद्द कर दीजिए आवंटन, दस बेबस परिवारों ने दिया प्रार्थना पत्र

Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

गरीब परिवारों के लिए अपने घर का सपना पूरा करना आसान नहीं है। मुजफ्फरनगर के तकरीबन दस परिवार ऐसे हैं जिन्होंने आवास योजना में कराए गए आवंटन रद्द करा दिए हैं। दिए गए प्रार्थनपत्र में इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबी और बेबसी के चलते मेरठ रोड पर पीएम आवास पाने वाले दस लोगों ने अपना आवंटन निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इन लोगों का कहना है कि बैंक से मिलने वाले दो लाख रुपये की किस्त वह जमा नहीं कर पाएंगे। परिवार में कमाने वाला नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एमडीए ने मेरठ रोड पर दीनदयाल उपाध्याय आवासों का आवंटन किया था। एक आवास पर यहां साढे चार लाख का खर्च आया है। इसमें ढाई लाख रुपये पीएम आवास योजना में लाभार्थी को मिल रहे हैं। दो लाख रुपये किस्त के माध्यम से देने होते हैं। इसमें 4432 रुपये महीना की किस्त लाभार्थी को पांच साल तक देनी है। 224 आवास में से एमडीए में केवल 168 लाभार्थी ऐसे हैं जो आवास पाने की सभी औपचारिकता पूरी कर चुके हैं। बाकी की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

दस लाभार्थी ऐसे हैं जो गरीबी और बेबसी के चलते अपना आवंटन रद्द करा रहे हैं। प्रार्थना पत्र में इन लोगों ने यही लिखा है कि हमारी आय इतनी नहीं है जिससे हम बैंक के दो लाख की किश्त दे सकें। इस कारण हमारा आवंटन निरस्त कर दिया जाए। एमडीए की वीसी कविता मीणा का कहना है कि जिन लोगों ने निरस्त के लिए प्रार्थना पत्र दिया है उनके स्थान पर दूसरे पात्र लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जाएगा।

छह लोगों की धोखाधड़ी पकड़ी गई 
एमडीए ने पीएम आवास योजना में आवेदन करने वाले छह लोगों की धोखाधड़ी भी पकड़ी है। एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि कागजों की जांच में सामने आया है कि आवेदन करने वाले छह लोग ऐसे हैं जिनके नाम और पते का उनकी आईडी से मिलान नहीं हो पाया है। आवेदन कोई ओर है और आईडी किसी अन्य की प्रयोग की गई है। इनका आवंटन रिजेक्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन

पीएम आवास को 410 ने किया आवेदन 
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय आवास भोपा रोड पर बन रहे हैं। एमडीए यहां 224 आवास बना रहा है। इन आवास के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और 410 ने इसके लिए आवेदन किया है। विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष आईएएस कविता मीणा ने बताया कि नौ करोड़ 42 लाख की लागत से बन रहे इन आवास का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

जिन लोगों ने पीएम आवास योजना में आवेदन किया है और एचडीएफसी बैंक में आवेदन के साथ पांच हजार रुपये जमा किए हैं उन्हें ही यह आवास मिलेगा। हमारे यहां 410 लोगों ने प्रक्रिया पूरी की है। हम पहले इन सब लोगों की पात्रता की जांच करा रहे हैं। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से आवास का आवंटन किया जाएगा। 224 आवास है इन्हीं का आवंटन होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें