मंसूरपुर। दिल्ली के मंडावली निवासी मोहित गुप्ता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ 29 अप्रैल की रात हरिद्वार जा रहे थे। चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए मंसूरपुर के निकट होटल के पास वाहन की पेड़ में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सभी यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद