फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टेंपो भिड़ा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर बिंदल पेपर मिल के पास सवारियों से भरा टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे टेंपो सवार तिगरी निवासी रेणू (30) व मखियाली निवासी दीपक (18 ) की मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक सहित आठ लोग घायल हुए है। सूचना पाकर पहुंची नई मंडी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला बचन सिंह कालोनी निवासी अनिल भोपा बस अड्डे से टेंपो से भोपा तक किराए पर सवारियों को लाने ले जाने का काम करता है। वह रविवार दोपहर टेंपो में गांव तिगरी निवासी गोविंद उसकी पत्नी रेणू, बेटी ननसी (11), बेटा यूवी (7) व बेटे वंश (12), बरूकी भोपा निवासी मुनेश (35), बाकरनगर भोपा निवासी विकास (25)व शालू पत्नी विकास को लेकर भोपा जा रहा था। बिंदल पेपर मिल के बाहर पहुंचने पर टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा और तब सभी लोग घायल हो गए।
राहगीरों से सूचना पाकर नई मंडी पुलिस ने पहुंच कर टेंपो चालक सहित सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां रेणू व दीपक को मृत घोषित कर ननसी, वंश, यूवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में सीओ मंडी रूपाली राव ने अस्पताल पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों शव मोर्चरी भेजे है। अभी हादसे की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें