फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश से छह डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा

Sun, 10 Sep 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चरथावल में मुख्य मार्ग पर जलभराव से प्रेषण वाहन चालक: संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रात्रि में हुई तेज बारिश और दिन में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश होने से अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। उमस भरी गर्मी से आम जनता को राहत मिली है। शहर के निचले इलाकों और मार्गों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले की जनता उमस भरी गर्मी से बेहद परेशान थी। रात्रि में तेज बारिश और दिन में आकाश में काले बादल छाए रहने से जनता को राहत मिली। दिन में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। जिले में 56.6 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से किसानों को लाभ हुआ है। कुछ स्थानों पर तेज हवा में गन्ने और चारे की फसल गिर गई। शहर में बारिश से निचले इलाकों में परेशानी हुई। जगह-जगह पानी भर गया। शहर में शिवचौक, मीनाक्षी चौक, रोडवेज बस अड्डे पर पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ बस्तियों में सड़क पर पानी आने से आवागमन प्रभावित हुआ। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस था जो लुढक कर 29.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम में आद्र्रता 98 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें