फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पोस्टर प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहा तेजस्व कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व विरासत दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व विरासत दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तेजस्व कुमार ने प्रथम, एकांश एवं समर प्रजापति ने द्वितीय और अभिराज एवं वर्णित सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने किया। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य विश्व की सांस्कृतिक विरासत के महत्व को समझना एवं उसका संरक्षण करना है। मुख्य वक्ता ममता शर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की साधारण सभा ने वर्ष 1983 में प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे (विश्व विरासत दिवस) मनाने का प्रस्ताव किया था। विश्व धरोहरों को संरक्षित करने से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्रों ने देश की विश्व धरोहर स्थलों को अपनी तूलिका के माध्यम से चित्रित किया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें