फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेड़ी सराय पहुंचे तहसीलदार, मामले का कराया पटाक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पंचायत की जमीन पर पानी की टंकी बनाने का विरोध कर रहे थे अनुसूचित जाति के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। गांव खेड़ी सराय में गांव पंचायत की जमीन पर पानी की टंकी बनाने का विरोध कर रहे अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं जानने तहसीलदार टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल कर ग्रामीणों को संतुष्ट किया। इसके साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया।
गांव खेड़ी सराय में खसरा नंबर 459 गांव पंचायत की भूमि में दर्ज है। इस भूमि पर अनुसूचित जाति के लोग अपने पशु बांधते थे। उपले व बिटौडे़ बना रखे थे। अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप है कि प्रधान तसलीम ने अवैध रुप से इस भूमि पर जेसीबी चलवाकर उनके पशुओं के आशियानों को चार दिन पहले ध्वस्त करा दिया था। इस जमीन पर पानी की टंकी और कूड़ा घर बनाने की बात कहीं गई थी, जिससे ग्रामीणों में रोष था। उन्होंने टंकी व कूड़ा घर बनाने का विरोध जताते हुए अन्य स्थान पर पशु बांधने के लिए जमीन दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों ने इस प्रकरण की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार संजय सिंह, बीडीओ संत प्रकाश, लेखपाल आकाश कुमार आदि गांव खेड़ी पहुंचे और मामले की जांच की। ग्रामीणों ने इस भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को लेकर आपत्ति अधिकारियों से जताई। तब अधिकारियों ने दीवार से संबंधित व्यक्ति को दीवार हटाने के निर्देश दिए। तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि पानी की टंकी निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें