फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने अवैध मिट्टी खनन से भरी चार ट्रेक्टरट्रालियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार ने मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ी
विज्ञापन

देवबंद। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात भायला-खजूरी मार्ग पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अवैध तरीके से खनन कर मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियाें को कब्जे में लेकर उन्हें सीज कर दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा को सूचना मिली थी कि अवैध खनन पर जनपद में प्रतिबंध होने के बावजूद भायला खजूरी मार्ग पर कुछ लोग मिट्टी का अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन से भरी चार ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया। अवैध खनन में लगे चालकों से जब खनन के बारे में अभिलेख दिखाने को कहा तो उनके पास कोई भी अभिलेख नहीं मिला। न ही किसी ट्रैक्टर ट्रॉली पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित था। इस दौरान खनन में लगे कुछ लोग मौके से भाग खड़े हुए। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भायला पुलिस चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा ने आरोपी शादाब निवासी शेखुल हिंद कालोनी देवबंद व नदीम निवासी सराय पीरजादगान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को थाने में तहरीर दी। तहसीलदार ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार अवैध खनन कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में लेखपाल राजीव तोमर व गोविंद गुप्ता, राजस्व निरीक्षक धर्मपाल, चौकी इंचार्ज रामकिशोर, महफूल व सत्यवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें