करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत
चरथावल। निर्धना गांव में पंखे में करंट उतरने से किशोरी की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव निर्धना निवासी शामील की 14 वर्षीय पुत्री शाइमा शनिवार दोपहर बाद बिजली आने पर पंखे का प्लग लगाने लगी। पंखे में अचानक करंट दौड़ गया। पंखे में तेज करंट की चपेट में आई शाइमा फर्श पर गिर गई। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। आनन फानन में परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव को दफना दिया गया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।