फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली मार्ग पर हादसे में किशोर की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। खतौली मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्दे खाक किया। गांव गढ़ी निवासी मोहम्मद उजैव (15) पुत्र मोहम्मद सलीम और सुहेल (16) पुत्र सैदा हसन बुधवार रात बाइक से खतौली जा रहे थे। रास्ते में डीसीएम गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते परिजनों ने दोनों को बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सुहेल की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। संवद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें