फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुरकाजी में दीवार के नीचे दबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 12 Jul 2023 06:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र में बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
विज्ञापन
rain - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी नसीम के पुत्र आतिफ(12) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब एक बजे किशोर पास में ही अपने ताऊ के घर जा रहा था। जब वह पास के ही एक प्लाॅट के पास पहुंचा तो इस दौरान हो रही तेज बारिश में प्लाॅट में बनी दीवार गिर गई। दीवार गिरने से प्लाॅट में रखी हजारों ईंटे उसके ऊपर गिर गई। जिनके नीचे दबने से वह गम्भीर रूप से घायल होकर करीब तीन घंटे तक वहीं पड़ा रहा।

बच्चे के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की मगर वह नहीं मिला। करीब चार बजे जब प्लाॅट स्वामी अब्दुल रहीम गिरी हुई ईंटों को इकट्ठा कर रहा था, तो बच्चा ईंटों के नीचे दबा मिलने पर उसने बच्चे के परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पुरकाजी अस्पताल लाए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें