फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के एक मोहल्ला में किशोरी ने बुधवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बाराबंकी निवासी एक व्यक्ति काफी समय से परिवार के साथ शहर क्षेत्र के एक मोहल्ला में किराए के मकान में रह रहा है। रेहड़ा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले व्यक्ति की 16 साल की बेटी मोहल्ले के ही एक स्कूल में कक्षा-11 की छात्रा थी। बुधवार शाम किशोरी अपनी मां के साथ मोहल्ले में ही खड़ी हुई थी। इसी दौरान अचानक वह मां से घर जाने की बात कहकर लौट गई। कुछ देर बाद मां घर लौटी तो कमरे में लोहे के गार्डर से किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसने चुनरी से फांसी का फंदा बनाया हुआ था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि बाद में परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, जिस पर शव को पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें