फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तमंचा लेकर छत पर चढ़े किशोर, हाथ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर गांव में बदमाश आ जाने की अफवाह पर शोर शराबा हो गया। दो किशोर अपने मकान की छत पर चढ़ गए। संदिग्ध हालात में एक किशोर हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। शोर-शराबे के बीच शुक्रवार रात जकाउल्ला का पुत्र तारिक (16) तहेरे भाई मुदस्सिर के साथ अपने मकान की छत पर चढ़ गया। इसी दौरान तमंचे से निकली गोली तारिक के हाथ में लग गई। परिजनों ने उसे कस्बे की सीएचसी पर करवाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि घायल व उसके भाई के पास तमंचा था। तमंचे से निकली गोली तारिक के हाथ में लगने से वह घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें