फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विकास कार्याें में अनियमिताओं की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कसौली में एआर (काॅपरेटिव) ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में देखें विकास कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कसौली गांव में पिछली पंच वर्षीय योजना में विकास कार्यों में धांधली की जांच करने जिला मुख्यालय से टीम पहुंची। सहायक निबंधक (काॅपरेटिव) अशोक कुमार ने शिकायतकर्ता एवं पूर्व प्रधान को मौके पर बुलाकर बिंदुवार जांच की है।
कसौली गांव के शिकायतकर्ता श्रवण कुमार ने पिछली योजना में कराए गए विकास कार्याें में अनियमिताओं का आरोप लगाया था। उन्हें गांव में कराए गए विकास कार्याें की सूचना लेने में तीन साल लग गए। आयोग में अपील करने के बाद प्रमाणित प्रति मिल पाई है। उसके बाद जून में उन्होंने शपथ पत्र के साथ डीएम और डीपीआरओ को शिकायत की। आरोप है कि उपलब्ध कराई गई सूचनाओं में मौके पर कराए कार्यों में विसंगतियां है।
विज्ञापन

विकास कार्यों में बड़ा खेल हुआ है। एक सड़क को तीन अलग-अलग नाम से बना दिया गया। इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप, खडंजा निर्माण एवं स्वच्छ पेयजल के तहत शौचालयों के निर्माण, श्मशान घाट, कब्रिस्तान निर्माण में धांधली की गई है। उन्होंने निवर्तमान प्रधान एवं सचिव के कार्यकाल में कराए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराकर जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में दूसरी बार जांच टीम गांव पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

- आयोग ने ग्राम सचिव पर लगाया 25 हजार का अर्थदंड
ग्रामीण श्रवण कुमार ने बताया कि विकास खंड एवं जिला मुख्यालय से अपील के बावजूद उन्हें वांछित सूचनाएं नहीं दी गई। अपील करने के बाद लखनऊ से सूचना आयोग ग्राम सचिव मोहित कुमार पर सूचना नहीं देने के मामले में दोषी मानते हुए 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इस संबंध में सचिव ने आयोग में पेश होकर पक्ष नहीं रखा। मई में आदेश के बाद अर्थदंड जमा नहीं करने से नाराज होकर रजिस्ट्रार ने सीडीओ को पुन: पत्र लिखकर विकास खंड क्षेत्र के गांव कसौली के सचिव/ जनसूचना अधिकारी के वेतन से राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पीठ से अधिरोपित अर्थदंड तीन महीने के अंदर जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें