फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षकों ने किया ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षक संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले आदेशों का विरोध किया। उन्होंने बीएसए शुभम शुक्ला को ज्ञापन देकर ऑनलाइन उपस्थिति नहीं कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सरकुलर रोड स्थित बीएसए दफ्तर पर शनिवार को बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति व विभिन्न पंजिकाओं का डिजिटल रख-रखाव एवं संचालन कराने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य अव्यवहारिक है। इस दौरान महिला शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, यूनाइटेड शिक्षक महासंघ, उर्दू एसोसिएशन, टीएस सिटी, शिक्षा मित्र एसोसिएशन के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नारेबाजी भी की।

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वंदना बालियान ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति के दौरान अपना फोटो भी अपलोड करना सरासर गलत है। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की डिजिटल माध्यम से एक निश्चित अवधि में उपस्थिति दर्ज कराना किसी भी ढंग से ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूर दराज गांव से आने वाले शिक्षकों को हमेशा समयबद्ध पहुंचना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, कोहरा, मार्ग बाधित, धार्मिक व राजनीतिक जुलूस, कांवड़ यात्रा में स्लो ट्रैफिक आदि कई कारणों से स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है। ऐसे में उन्होंने दोषी ठहराना ठीक नहीं होगा।

सभी शिक्षक संगठनों ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार हमारी नियुक्ति बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए हुई है। यह गैर शैक्षणिक कार्य आरटीई 2009 के अनुरूप नहीं है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, अरविंद मलिक, सुदेश कुमार, रामरतन, रेशु सिंह राणा, फारूख हसन, मुजीबुर्रहमान, राजश्री शर्मा, संयोगिता चौधरी, मोनिका, अनीता वर्मा, अलका रंजन, सोनिया गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें