शिक्षकों ने उल्टी चाल चल कर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर शिक्षकों ने एडीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने उल्टी चाल चलकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री से शिक्षा क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षण संस्थान वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पिछले कई महीनों से बंद है। इन संस्थानों की आय का एकमात्र साधन छात्रों द्वारा दिया गया शुल्क है जो पिछले कई महीनों से संस्थानों को प्राप्त नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों का शिक्षक भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। कुलदीप मलिक, अमित, परमजीत, देवी सिंह, प्रमेंद्र दहिया, चंद्रवीर पंवार, रवि कौशिक, सुनील मलिक मौजूद रहे।