फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षक ने बीएसए को धमकाया, स्कूल से बाहर नहीं जाने दूंगा गाड़ी

Tue, 14 May 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीएसए शुभम शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय मौलाहेड़ी का निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक अमित कुमार नहीं मिले तो बीएसए ने उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति लिख दिया। बीएसए लौटने लगे तो शिक्षक स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि शिक्षक ने बीएसए पर उपस्थित दर्शाने के लिए दबाव बनाया। यहां तक कह दिया कि अगर उपस्थिति नहीं दर्शाई तो गाड़ी को स्कूल के बाहर नहीं जाने देंगे। बीएसए ने मंसूरपुर थाने में तहरीर दी है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर बीएसए स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सहायक अध्यापक स्कूल में नहीं मिले, जिस कारण उपस्थिति पंजिका पर बीएसए ने गैरहाजिर लिख दिया। बीएसए का कहना है कि लौटने के दौरान आरोपी शिक्षक पहुंच गया। उनकी गाड़ी के शीशे को ईंट मारकर तोड़ने का प्रयास किया। गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया गया है। अभद्र व्यवहार करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी है। स्टेनो पंकज शर्मा और अर्दली दीपक के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। बीएसए ने मंसूरपुर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की तहरीर दी है। उधर, शिक्षक को निलंबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें