फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्राओं से बदसलूकी करने के आरोप में शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। विकास खंड क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता करने के प्रकरण में तनाव बन गया। गांव के कुछ ग्रामीण शिक्षक के पक्ष में विद्यालय पहुंचे और निर्दाेष बताया। बीएसए संदीप कुमार ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। जिले के तीन ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों की कमेटी गठित करते हुए तत्काल आख्या तलब की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक के बिरालसी क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक पर कक्षा सात और आठ की छात्राओं से बदसलूकी का आरोप है। परेशान छात्राओं ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। घिनौनी हरकत की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों ने 10 अक्तूबर को विद्यालय में हंगामा किया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भनक लगने पर शिक्षक हंगामा होने से दो दिन पूर्व तीन दिन की छुट्टी पर चला गया। प्रधानाध्यापक ने आरोपी शिक्षक की करतूतों की विस्तृत रिपोर्ट बीईओ को दी। उन्हाेंने बीएसए का आख्या भेजी। तीन दिन अवकाश के कारण शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। सोमवार को आरोपी शिक्षक विद्यालय पहुंचा। उसके पक्ष में दर्जन भर ग्रामीण स्कूल में पहुंचकर हंगामा करने पहुंच गए। उन्होंने हेड मास्टर पर राजनीति करने का आरोप लगाया। एक छात्रा को शिक्षक के पक्ष में बयान भी करवाएं। हिंडन चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को वापस घर भेजा और छात्राओं से अलग से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें