फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा - शिक्षक ही नहीं अभिभावक जैसा दायित्व निभा रहीं शिक्षिका पंखुरी गर्ग

Tue, 05 Sep 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भोपा में बच्चों को यूनिफॉर्म देती शिक्षिका पंखुरी गर्ग। संवाद
विज्ञापन
- अपनी तनख्वाह से बच्चों को यूनिफॉर्म, शिक्षा सामग्री कराती है उपलब्ध
विज्ञापन


- हर साल बच्चों का मनाती है जन्मदिन, लाइब्रेरी में मुहैया कराती है पुस्तकें
शिक्षक दिवस पर विशेष

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बच्चों में जहां शिक्षा की ज्योति प्रज्ज्वलित कर रहीं हैं, वहीं बच्चों के साथ अभिभावक जैसी जिम्मेदारी निभाती हैं। प्रतिवर्ष अपने खर्च से बच्चों को यूनिफॉर्म, शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराती हैं। बच्चों का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाती हैं।

गांव रहमतपुर प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की शिक्षिका पंखुरी गर्ग बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच परस्पर आत्मीयता और स्नेह की मिसाल बनी हैं। वह प्रतिवर्ष विद्यालय के लगभग 90 से 100 बच्चों को अपनी तनख्वाह से यूनिफॉर्म उपलब्ध कराती हैं। वह बच्चों में शिक्षा का प्रकाश करने के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई कार्य करती हैं। पढ़ाई में कमजोर बच्चों को अलग से समय देती हैं। स्कूल के बच्चों का प्यार उस समय झलकता है, जब बच्चे हर समस्या मैडम से साझा करते हैं। वह प्रतिवर्ष अपने खर्च से बच्चों का जन्मदिन भी मनाती हैं और उपहार बांटती हैं। गांव में निःशुल्क लाइब्रेरी का संचालन हो रहा है, उसमें भी वह समय-समय पर अपने खर्चे से पुस्तकें भेंट करती हैं। वह विद्यार्थियों और अपने बच्चे में फर्क नहीं मानतीं। उन्हें वह हमेशा अभिभावक जैसा प्यार देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका डॉ. सोनिया का प्रेरक व्यक्तित्व

फोटो
कासमपुरा के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. सोनिया कुमारी व्यक्तित्व प्रेरक है। उनका अनोखे अंदाज में बच्चों को शिक्षित करना हर किसी को लुभाता है। वह बच्चों के साथ मेहनत करती हैं। उन्हें इन खूबियों के कारण जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है। वह राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। विभाग में गौरैया बचाने का अभियान पिछले काफी समय से चला रहा है। इस अभियान में अपने निजी खर्चे से वह लगभग 500 घोंसले तैयार कर लोगों को वितरण कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें