फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर ई-रिक्शा की टक्कर से सहायक अध्यापिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा की टक्कर से अध्यापिका घायल
विज्ञापन

देवबंद। स्कूटी से घर लौट रही सहायक अध्यापिका को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे स्टेशन के पास नर्सिंग होम में कार्यरत कर्मचारी प्रद्धुमन की पुत्री शिवानी बाबूपुर नगली स्थित प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका है। सोमवार को वह स्कूल से ड्यूटी के बाद वह स्कूटी से लौट रही थी। जब वह शिवानी रेलवे रोड स्थित सरकारी चिकित्सालय के पास पहुंची तो तभी एक ई-रिक्शा चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर शिवानी घायल हो गई। उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में अध्यापिका को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही के कारण आएं दिन हादसे हो रहे हैं। बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से बाजारों में ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों की पहले भी शिकायते मिल चुकी हैं। पुलिस जल्द अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें