फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी ड्राइवर ने चुराया था पर्स, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार से महिला का पर्स चुराने वाले टैक्सी ड्राइवर अरविंद कुमार निवासी मायापुरी थाना मंगलौर हरिद्वार को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि तीन नवंबर को थाना मंसूरपुर पर महिला ने तहरीर दी गई थी कि वह फरीदाबाद से देहरादून जाते वक्त एक रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुके थे, जहां से उसका पर्स चोरी हो गया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ और पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपी के पास से एक पर्स, एक लाख 65 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड, तीन अंगूठी और कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें