फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिंदल डुप्लेक्स में पकड़ी गई 12 करोड़ के माल की कर चोरी

Thu, 23 Nov 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जीएसटी की टीम ने मौके पर ही जमा कराए 1.25 करोड़
विज्ञापन

- 24 घंटे चली जांच, टीम में 15 अधिकारी रहे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित बिंदल डुप्लेक्स में जीएसटी की टीम ने जांच में 12 करोड़ के लगभग का ऐसा माल पकड़ा है, जिस पर कर चोरी की गई है। 15 अधिकारियों की टीम ने 24 घंटे तक लगातार जांच करने के बाद मौके पर ही 1.25 करोड़ जमा कराए। पेपर मिल का रिकार्ड विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला ने बताया कि बिंदल डुप्लेक्स में जीएसटी के 15 अधिकारियों की टीम ने डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 11 बजे जांच शुरु की थी। यह जांच बुधवार को सुबह 11 बजे तक चली। 24 घंटे चली जांच में मौके पर दर्शाया गया स्टॉक बहुत ज्यादा मिला। आईटीसी यानी इनपुट टेक्स क्रेडिट में अंतर पाया गया। खरीद और बिक्री में अंतर सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर मौके पर छह करोड़ के माल पर चोरी सामने आई, जो रिकाॅर्ड कब्जे में लिया गया है उसकी जांच चल रही है। लगभग 12 करोड़ के माल पर कर चोरी सामने आ सकती है। फिलहाल विभाग ने 1.25 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा कराए। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें