मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक ज्ञापन संयुक्त आयकर कमिश्नर को दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि आयकर विवरणी दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई के स्थान पर 31 अगस्त की जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अमित गर्ग, महासचिव एमआर सैनी, तसलीम अहमद, ओपी सैनी, आस मौहम्मद, अमीर आजम खान, प्रदीप सैनी, रविकांत, चेतन सैनी, मनीष कुमार, साधुराम शर्मा, अमित शर्मा, शुभम त्यागी, नितिन कुमार, रविश सिंघल, अमित मित्तल, अरुण माहेश्वरी, नीरज शर्मा, सोनू पाल, अक्षय त्यागी, मोहित गुप्ता, नीरज पालीवाल, पीयूष गुप्ता, रामकुमार भारद्वाज, साधुराम गर्ग, मुकेश बंसल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।