फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कराटे और लाठी चलाने की तकनीक सिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक परिसर में कलर बेल्ट रैंक प्रतियोगिता एवं पारंपरिक लाठी खेल ट्रेनिंग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। निखिल कौशल कराटे क्लासेस की ओर से ब्लाक परिसर में कलर बेल्ट रैंक प्रतियोगिता एवं पारंपरिक लाठी खेल ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। कोच निखिल आर्य ने खिलाड़ियों को कराटे और लाठी की आधुनिक तकनीक सिखाई।
कलर बेल्ट ट्रेनिंग टेस्ट में येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाडियों कार्तिक पाल, हर्षित पाल, अवि पाल शामिल रहे। अवनी उपाध्याय, शौर्य सैनी, कृष्ण पाल, अक्षत पाल, हर्षित सिरसवाल, अर्जुन सैनी ने ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। आयुष्मान कंचन, आर्यन, केशव, यश सैनी ने ब्लू बेल्ट प्राप्त की। शगुन सैनी ने रेड बेल्ट प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों को कोच ने प्रमाणपत्र और बेल्ट देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खाली हाथ स्वयं की रक्षा कैसे करें और लाठी प्रदर्शन करना सिखाया। ईश्वर सिंह, मोंटू कुमार, चैतन्य, नेहा, बरखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें